नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। टाटा संस और इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल बैंक ऑफ चाइना (आईसीबीसी) ने लंबी अवधि की साझेदारी की है, जिसके तहत आईसीबीसी टाटा समूह का रणनीतिक बैंकिंग साझेदार होगा। यह जानकारी बुधवार को जारी एक बयान में दी गई।
टाट संस के अध्यक्ष साइरस पी. मिस्त्री के नेतृत्व में टाटा के अधिकारियों के एक दल ने आईसीबीसी के अध्यक्ष जियांग जियांकिंग और उनकी टीम से मुलाकात कर समझौते की रूपरेखा पर चर्चा की ।
समझौते के तहत आईसीबीसी टाटा समूह को वित्तीय उत्पाद, वैश्विक नकदी प्रबंधन, परामर्श, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार वित्त कारोबार, निवेश बैंकिंग, विदेशी मुद्रा विनिमय, डेरीवेटिव ट्रेडिंग तथा अन्य वैश्विक वित्तीय सेवाएं प्रदान करेगा।
बयान के मुताबिक, आईसीबीसी एक वैश्विक सेवा टीम भी गठित करेगा, जो टाटा समूह की रणनीतिक विकास योजना में मदद करेगी।
यह एक वैश्विक समझौता है और इसके दायरे में भारत, चीन, सिंगापुर, यूरोप, अमेरिका तथा दक्षिण अफ्रीका जैसे समस्त वैश्विक कारोबार आएंगे।
dharmpath.com dharmpath