उप्र : प्रधानी चुनाव में हिंसा पर भाजपा ने चिंता जताई

लखनऊ, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उप्र इकाई ने राज्य में पंचायत चुनाव में हो रही हिंसक घटनाओं पर बुधवार को गहरी चिंता व्यक्त की है। भाजपा ने कहा है कि पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में राज्य निर्वाचन आयोग व राज्य सरकार के सारे प्रयास विफल रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने यहां पत्रकारों से कहा कि “पंचायत चुनाव में तनाव व हिंसा की आशंकाएं पहले से ही व्यक्त की जा रही थीं। जिलों की पुलिस और जिला प्रशासन ही स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए मुस्तैद नहीं था।”

उन्होंने कहा, “राज्य निर्वाचन आयोग व राज्य सरकार दोनों की संयुक्त जिम्मेदारी थी कि संवेदनशील व तनावपूर्ण निर्वाचन बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद की जाए। अपर्याप्त सुरक्षा प्रबन्ध तथा पंचायत चुनाव की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों का आंकलन कर ऐसे तत्वों पर कड़ी निगाह व कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए थी, जिनसे चुनाव में हिंसा की आशंका थी।”

उन्होंने कहा, “लखनऊ के उमरावल, रहीमाबाद तथा मलिहाबाद के कनार गोंडा जनपद के फिरोजपुर, बहराइच के हुजूरपुर विकासखंड के बनपुरवा सुल्तानपुर के कौड़िहार, फैजाबाद के फेलसंड़ा, सीतापुर के उमरिया तथा बाराबंकी में कई जगह विवाद में कहीं फायरिंग हुई तो कहीं पथराव की घटनाएं सामने आईं। इससे यह स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार व राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा संवेदनशील मतदान स्थलों की सुरक्षा में पर्याप्त सर्तकता नहीं बरती गई।”

श्रीवास्तव ने राज्य निर्वाचन आयोग से प्रधानी चुनाव के बाकी दो चरणों के लिए संवेदनशील मतदाता स्थलों का आकलन कर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढग से सम्पन्न हो सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493