टाटा स्टील के निदेशक पद से वाडिया को हटाने के लिए वोट

मुंबई, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। टाटा स्टील के 90 फीसदी से अधिक शेयरधारकों ने उद्योगपति नुस्ली वाडिया को कंपनी के स्वतंत्र निदेशक के पद से हटाने के खिलाफ वोट किया।

टाटा स्टील की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कंपनी के 90.80 फीसदी शेयरधारकों ने असाधारण आमसभा (ईजीएम) में वाडिया को वोट निदेशक मंडल से हटाने के खिलाफ वोट किया।

बयान के मुताबिक, “संस्थागत और खुदरा दोनों शेयरधारकों ने उनके खिलाफ सभी श्रेणियों में तीन चौथाई बहुमत के साथ वोट किया है।”

वाडिया ने बुधवार को ईजीएम में हिस्सा नहीं लिया। इस बैठक का एजेंडा टाटा संस से निष्कासित चेयरमैन साइरस मिस्त्री और स्वतंत्र निदेशक वाडिया को निदेशक मंडल से हटाने पर शेयरधारकों की मंजूरी लेना था।

मिस्त्री ने सोमवार को टाटा स्टील के निदेशक मंडल के सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493