युनाइटेड में लंबे समय तक बने रहना चाहते हैं मोरिन्हो

मैनचेस्टर, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के कोच जोस मोरिन्हो क्लब में लंबे समय तक बने रहना चाहते हैं। उन्हें वर्तमान में तीन साल के करार के अंतराल में क्लब में बिताया जा रहा समय अच्छा लग रहा है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 53 वर्षीय मोरिन्हो जुलाई में इस क्लब में शामिल हुए थे और इंग्लिश प्रीमियर लीग में खेले गए 17 मुकाबलों के आधार पर लीग सूची में वह छठे स्थान पर हैं।

पुर्तगाल के मोरिन्हो ने कहा कि हाल में परिणामों में हुए सुधारों से पहले युनाइटेड अपनी फार्म में वापसी के लिए काफी संघर्ष कर रहा था।

मोरिन्हो ने कहा, “अगर वह नया करार लेकर आएंगे तो मैं इस पर हस्ताक्षर कर दूंगा।”

उन्होंने कहा कि वह चीन नहीं जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह बात स्वीकार की कि चीनी क्लब से मिलने वाला पैसा हर किसी को आकर्षित कर सकता है।

‘स्काई स्पोर्ट्स’ को दिए बयान में मोरिन्हो ने कहा, “मैं जनवरी में भी युनाइटेड क्लब की टीम को ऐसा ही रखना चाहता हूं। मुझे इस बात का खेद है कि मैं कुछ और खिलाड़ियों को क्लब की प्रथम टीम में खेलने का मौका नहीं दे सका।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493