कोलकाता, 14 नवंबर (आईएएनएस)। चार बार के ओलम्पिक पदक विजेता और दिग्गज डाइविंग खिलाड़ी ग्रेग लाउगानिस को टाटा स्टील 25 किलोमीटर रेस का अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।
ग्रेग के नाम कुल 17 वैश्विक स्वर्ण पदक हैं जिनमें से चार पदक उन्होंने ओलम्पिक में जीते जबकि पांच विश्व चैम्पियनशिप में। छह स्वर्ण पदक उन्होंने पैन अमेरिकन स्पर्धा में जीते जबकि दो स्वर्ण उन्होंने विश्व विश्वविद्यालय खेलों में अपने नाम किए।
रेस का ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने पर ग्रेग ने कहा, “मैं टाटा स्टील की कोलकाता की 25 किलोमीटर रेस का हिस्सा बनकर सम्मानजनक महसूस कर रहा हूं। भारत में दौड़ को देखना अच्छा होगा।”
उन्होंने कहा, “दौड़ आयोजन कई समुदायों को साथ में लेकर आते हैं, साथ ही इंसान के व्यक्तिगत सुधार में भी फायदा पहुंचाते हैं। इससे दूसरे लोगों को दौड़ने की प्ररेणा मिलती है और वह स्वास्थ्य को लेकर सतर्क होते हैं।”
dharmpath.com dharmpath