टिस्का को पसंद हैं रहस्य रोमांच शैली की फिल्में

मुंबई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा बहुत जल्द निर्देशक मनीष गुप्ता की आने वाली फिल्म ‘रहस्य’ में नजर आएंगी।

टिस्का ने कहा कि उन्हें रहस्य रोमांच शैली की फिल्मों में काम करने में मजा आता है।

इससे पहले टिस्का फिल्म ‘अंकुर अरोड़ा मर्डर केस’ में नजर आई थीं। यह भी रहस्य रोमांच शैली की फिल्म थी।

‘रहस्य’ के प्रचार कार्यक्रम में यह पूछे जाने पर कि उनको रहस्य रोमांच शैली क्यों पसंद है, टिस्का ने बताया, “दरअसल ‘तारे जमीं पर’ के बाद मुझे गंभीर भूमिकाओं वाली अभिनेत्री माना जाने लगा था। वास्तव में मैं वैसी नहीं हूं, मैं इसके बिल्कुल उलट हूं। सच कहूं तो मुझे हास्य भूमिकाएं करनी चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन मुझे रहस्य रोमांच फिल्मों में काम करने में मजा आता है और मैं ‘रहस्य’ फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हूं। आप यह फिल्म देखेंगे, तो जान जाएंगे मैं किस बारे में बात कर रही हूं। यह बेहद रोमांचक फिल्म है। कहानी के छह संदिग्ध हैं और आप अंत तक असमंजस में रहेंगे।”

फिल्म ‘रहस्य’ में केके मेनन और आशीष विद्यार्थी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म 30 जनवरी को प्रदर्शित हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493