शान ने ‘तेरे शहर में’ का शीर्षक गीत गाया

मुंबई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। ‘शकुंतला’ धारावाहिक का शीर्ष गीत गा चुके मशहूर पाश्र्व गायक शान ने मार्च में प्रसारित होने जा रहे धारावाहिक ‘तेरे शहर में’ का शीर्षक गीत गाया है।

शान ने स्टार प्लस के इस धारावाहिक का शीर्षक गीत गायिका पलक मुच्छल के साथ मिलकर गाया है। शान ने इस गीत में संगीत भी दिया है। पलक को ‘आशिकी 2’ फिल्म के गीत से प्रसिद्धी मिली।

शान ने शीर्षक गीत के निर्माण प्रकिया की एक झलक ट्विटर पर साझा की।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “स्टार प्लस के आगामी धारावाहिक के शीर्षक गीत की रिकॉर्डिग बहुत मजेदार थी। यहां आपके लिए इसकी एक विशेष मेकिंग ऑफ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493