टि़्वटर पर फराह के 30 लाख फॉलोअर्स

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। नृत्य और फिल्म निर्देशक फराह खान के गुरुवार को ट्विटर पर 30 लाख फॉलोअर्स हो गए। संयोग से इसी दिन उनके तीनों बच्चों का आठवां जन्मदिन भी है।

फराह ने अपने बच्चों अन्या, जार और दिवा के आठ साल के होने पर ट्विटर पर अपने तीनों बच्चों की तस्वीरें साझा कीं।

फराह ने बच्चों की एक तस्वीर उनके जन्म के तत्काल बाद की साझा की है और एक अभी की है।

फराह ने एक तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “अपनी असली जिंदगी से कभी दूर न हों। समय बड़ी जल्दी बीत जाता है।”

दूसरी तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “आज आठ साल बीत गए। जैसा कि मैने कहा, जिनसे आप प्यार करते हैं उनके साथ समय पंख लगाकर उड़ जाता है और उनके बिना एक पल भी नहीं कटता।”

फराह ने 2004 में संपादक, निर्देशक शिरिश कुंदर से शादी की थी और 43 साल की उम्र में आईवीएफ की मदद से उनके तीन बच्चे हुए थे।

तीनों बच्चों के आठवें जन्मदिन पर 30 लाख फॉलोअर्स होने पर उन्होंने लिखा, “ट्विटर परिवार में 30 लाख सदस्य जुड़ गए। अच्छे और बुरे हर वक्त में हमेशा साथ देने के लिए आपका धन्यवाद।।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493