टीएमसी के पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेदी भाजपा में, शुभेंदु नंदीग्राम से ममता को देंगे चुनौती

कोलकाता- तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेदी शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए.

उन्होंने पश्चिम बंगाल में हिंसा के मुद्दे का हवाला देते हुए कुछ दिन पहले राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान तथा अन्य नेताओं की उपस्थिति में त्रिवेदी पार्टी में शामिल हुए.

त्रिवेदी को सिद्धांतों पर चलने वाला नेता बताते हुए नड्डा ने कहा कि पहले वह गलत पार्टी में सही व्यक्ति थे और अब सही पार्टी में आ गए हैं.

नड्डा ने कहा, ‘तृणमूल कांग्रेस में भ्रष्टाचार, अवसरवादिता, लोकतंत्र की हत्या, संस्थाओं का गला घोंटना, ये सब कुछ विराजमान है. इसीलिए संवेदनशील और विवेकशील व्यक्तित्व के धनी दिनेश त्रिवेदी ने तृणमूल को छोड़कर आज भाजपा को जॉइन किया है.’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493