नवी मुंबई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई सिटी एफसी के मार्की खिलाड़ी और मैनेजर निकोलस अनेल्का ने शुक्रवार को कहा कि वह टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं।
डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में यहां पुणे के साथ हुआ मुंबई सिटी का मैच ड्रॉ रहा, जिसमें दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं हुआ।
पुणे और मुंबई को मैच के दौरान गोल करने के कई अवसर मिले, लेकिन दोनों ही टीमें इन मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रही। मैच देखने आए दर्शकों को भी निराशा झेलनी पड़ी।
अनेल्का ने मैच के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हूं। हमें यह मैच जीतना चाहिए था। यह खेल का हिस्सा है, लेकिन अब हमें अगले मैच में एफसी गोवा के खिलाफ पूरा जोर लगाना होगा।”
dharmpath.com dharmpath