टीम के संबंध में अंतिम फैसले की जिम्मेदारी मेरी : हबास

कोलकाता, 8 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की मौजूदा चैम्पियन टीम एटलेटिको डी कोलकाता के मुख्य कोच एंटोनियो लोपेज हबास ने बुधवार को कहा कि टीम में किसी खिलाड़ी को शामिल करने या न करने के संबंध में आखिरी फैसला वही करेंगे।

इससे पहले टीम के प्रबंधन से जुड़े कुछ अधिकारियों की ओर से खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने को लेकर मानक तय किए जाने की खबरें आई थीं।

हालांकि मुख्य कोच हबास ने उन सारे बयानों को खारिज किया है।

हबास ने यहां पत्रकारों से कहा, “मैं टीम के तकनीकी पहलुओं से संबंधित सारे सारे निर्णय खुद लूंगा। बाईचुंग भूटिया मेरे सलाहकार हैं और वह मुझे सारी चीजों के बारे में बताते रहते हैं। लेकिन अंतिम निर्णय मुझ पर ही निर्भर करता है।”

स्पेन के हबास के मार्गदर्शन में टीम आईएसएल का पहला संस्करण जीतने में सफल रही थी।

हबास ने कहा है कि टीम जल्द ही सहायक कोच के बारे में कोई निर्णय जल्द ही ले लेगी। एटलेटिको कोलकाता के सहायक कोच तथा मोहन बागान के लिए खेलने वाले ब्राजीलियाई खिलाड़ी जोस रामिरेज बारेटो को आईएसएल के दूसरे संस्करण के लिए बरकरार नहीं रखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493