चेन्नई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने गुरुवार को कहा कि मौजूदा कारोबारी साल की प्रथम तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 87 लाख रुपये रहा।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गई नियामकीय सूचना में कंपनी ने कहा कि उसे 87 लाख रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो एक साल पहले समान तिमाही में 22 लाख रुपये था।
कुल आय इस दौरान 119.72 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान तिमाही में 59.87 करोड़ रुपये थी।
dharmpath.com dharmpath