चेन्नई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। दोपहिया व तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि सितंबर महीने में उसकी बिक्री में 26 फीसदी की इजाफा हुआ है।
कंपनी ने यहां एक बयान में कहा कि उसने सितंबर महीने में 287,449 दोपहिया तथा 5,808 तिपहिया वाहन बेचे। जबकि पिछले साल की समान अवधि में उसने 220,971 दोपहिया तथा 11,773 तिपहिया वाहनों की बिक्री की थी।
dharmpath.com dharmpath