चेन्नई, 1 मार्च (आईएएनएस)। दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी लि. की बिक्री में फरवरी में 37 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
चेन्नई, 1 मार्च (आईएएनएस)। दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी लि. की बिक्री में फरवरी में 37 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि फरवरी में उसने कुल 2,90,673 वाहनों (2,80,942 दोपहिया वाहनों और 9,731 तिपहिया वाहनों) की बिक्री की, जबकि साल 2017 के फरवरी में कुल 2,11,470 वाहनों की बिक्री हुई थी, जिसमें 2,06,247 दोपहिया वाहन और 5,223 तिपहिया वाहन शामिल थे।
फरवरी में, कंपनी के निर्यात में 53.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और कुल 58,564 वाहनों का निर्यात किया गया, जबकि 2017 के फरवरी में कुल 38,215 वाहनों का निर्यात किया गया था।
dharmpath.com dharmpath