पणजी, 1 मार्च (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पर्रिकर को शरीर में पानी की कमी और रक्तचाप कम होने की शिकायत के बाद गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पांच दिन पहले भर्ती कराया गया था।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े एक अधिकारी ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया, “मुख्यमंत्री को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वह अब घर में आराम करेंगे।”
सीएमओ के अनुसार, पर्रिकर को 15 फरवरी को ‘हल्के अग्न्याशय शोध’ की शिकायत के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था
वह एक संक्षिप्त बजट भाषण पेश करने 22 फरवरी को गोवा वापस आए थे। उन्हें 25 फरवरी को फिर से गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
dharmpath.com dharmpath