टीवी अभिनेत्री ने दुकान के कर्मचारी को पीटा

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। मॉडल और टीवी अभिनेत्री पूजा मिश्रा पर यहां स्थित एक प्रमुख स्टोर के एक कर्मचारी की पिटाई करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने सोमवार को कहा कि बिग बॉस के पांचवें संस्करण की प्रतिभागी पूजा को पश्चिमी दिल्ली के करोल बाग में स्थित स्टोर के कर्मचारी की रविवार रात पिटाई करते कैमरे में कैद कर लिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “मॉडल ने न केवल कर्मचारी की पिटाई की बल्कि उसने एक पिस्तौल निकाला और उसे गोली मारने की धमकी दी।”

अधिकारी ने कहा कि एक ग्राहक के साथ गरमागर्म बहस के बाद मॉडल अपना आपा खो बैठी थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “इस बात का पता लगाना अभी बाकी है कि आखिर मॉडल ने अपना आपा क्यों खोया। हमने घटना का सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिया है। मामले की जांच जारी है।”

अधिकारियों ने कहा कि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493