टीवी कलाकारों ने मोदी के कदम की सराहना की

मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। सना खान, राहुल भट्ट और तान्या शर्मा जैसे टीवी सितारों ने काले धन पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 500 और 1,000 रुपये के नोट का चलन बंद करने की घोषणा का स्वागत किया है।

मोदी के इस कदम पर टीवी हस्तियों की प्रतिक्रियाएं इस प्रकार हैं :

सना खान : मोदी जी ने रणनीति के साथ काम करना शुरू किया है। मैं लोगों से इस बात को ज्यादा तूल नहीं देने का आग्रह करती हूं। यह एक अच्छा कदम है। इससे हमारी अर्थव्यवस्था और मुद्रा दर बढ़ेगी।

राहुल भट्ट : मुझे लगता है कि यह माननीय प्रधानमंत्री का मास्टरस्ट्रोक है। भारत में हमें इस तरह की सुधारों की जरूरत है।

तान्या शर्मा : मेरा मानना है कि मोदी जी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है और मैं इसके साथ हूं। कम आय वाले लोगों को दिक्कत होगी क्योंकि उन्होंने नकदी में बचत की है और उनका बैंक में खाता भी नहीं है, लेकिन सारा काला धन सामने आ जाएगा। आशा है कि यह भ्रष्टाचार मुक्त देश बनने की ओर पहला कदम है।

अनुज सचदेवा : देश में भ्रष्टाचार मिटाने के लिए मोदी की तरफ से यह एक बड़ा और सकारात्मक कदम है। अर्थव्यवस्था की प्रगति में काला धन एक बड़ा रोड़ा रहा है।

माहिका शर्मा : मैं प्रधानमंत्री के फैसले से खुश हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि हम काले धन से छुटकारा पाने में कामयाब होंगे।

मनीष गोपलानी : मैं प्रधानमंत्री की इस कार्रवाई की सराहना करता हूं और उन पर गर्व करता हूं। शुरुआत में पैसे के आदान-प्रदान में दिक्कत होगी, लेकिन हम सब को इसके लिए जरूर तैयार रहना चाहिए।

नामिश तनेजा : मैं दिल से सरकार के इस फैसले का स्वागत करता हूं।

आसिया काजी : मेरी मां ने जब मुझे इस बारे में बताया तो मैं हैरान रह गई। शुरू में मुझे लगा कि यह अच्छा कदम नहीं है और इससे आम लोगों को दिक्कत होगी, लेकिन मुझे जब पूरी बात पता चली, तो मैंने महसूस किया कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए यह सबसे अच्छा कदम है।

करन शर्मा : यह ‘स्वच्छ भारत अभियान’ का प्रभावी उदाहरण है। जिन्होंने गुप्त रूप से काला धन रखा है उनके पास दो विकल्प हैं, या तो वे इसे घोषित कर दें या नष्ट कर दें। हमारी सरकार की तरफ से यह एक उचित समय पर की गई पहल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493