मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन ने कहा कि यात्रा केवल पर्यटन ही नहीं, बल्कि पथिक की राह बनना भी है।
बयान के मुताबिक,”यात्रा खुद को तलाशने का एक तरीका है और यह पर्यटन के प्रारंभिक चरण से अलग है और यह एक पथिक बनना भी है।”
स्काइबैग्स के ब्रांड एंबेसडर वरुण, वेकी वंडर्स नामक सामान निर्माताओं के लिए डिजिटल अभियान चलाएंगे। इसमें वह यात्रा से हटकर लोगों के साथ विचार साझा करेंगे।
अभिनेता ने कहा कि वह अलग तरह के विचारों के लिए उत्साहित हैं।
वेकी वंडर्स बुधवार को लांच हुआ, जिसमें स्काइबैग्स की स्पेशल माइक्रोसाइट पर प्रतियोगियों को लीक से हटकर यात्रा की योजना साझा करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा, “पागलपन वाली यात्रा योजना को पूरा करना एक महत्वपूर्ण अवसर है। मैं इसके लिए उत्साहित हूं कि इसमें किस तरह के प्रतियोगी नजर आएंगे।”
इसमें भाग लेने के लिए उपयोगकर्ताओं को माइक्रो साइट पर लॉग ऑन कर अपनी प्रविष्टि भेजनी होगी, जिससे वह सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करने में सक्षम हो सकें।
dharmpath.com dharmpath