मोदी ने स्वीडन के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को स्वीडेन के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत में व्यापार के अवसरों के बारे में चर्चा की। यह प्रतिनिधिमंडल मोदी से मुलाकात करने पहुंचा था।

प्रतिनिधिमंडल में स्वीडन की कुछ कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शामिल थे। ये नई दिल्ली में आयोजित स्वीडन-इंडिया बिजनेस लीडर्स राउंड टेबल कांफ्रेंस में भाग लेने आए हैं।

स्वीडन-इंडिया बिजनेस लीडर्स राउंड टेबल कांफ्रेंस (सिबलर्ट) भारत और स्वीडन के अग्रणी व्यापारियों का एक उच्चस्तरीय मंच है जो शोध, नवीन खोज, निवेश, वित्त, व्यापार, औद्योगिकीकरण और नियमन की संयुक्त चुनौतियों की पहचान करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493