लॉस एंजेलिस, 25 मई (आईएएनएस)। लोकप्रिय टेलीविजन मेजबान जेम्स कॉर्डन का कहना है कि वह टीवी रेटिंग्स से परेशान नहीं होते, बल्कि उनकी दिलचस्पी डिजिटल दर्शकों को अपील करने वाले शो के निर्माण में है।
कॉर्डन इस बात से बिल्कुल परेशान नहीं हैं कि उनका शो ‘द लेट लेट शो विद जेम्स कॉर्डन’ और ‘नाइटलाइन’ से पिछड़ रहा है, क्योंकि वह डिजिटल दर्शकों के लिए ऐसा शो बनाना चाहते हैं, जो उन्हें अपील कर सके और फिर वे जब चाहें उनका कार्यक्रम देख सकते हैं।
‘वेराइटी डॉट कॉम’ के अनुसार, कॉर्डन ने कहा कि वह ऐसा शो बनाना चाहते हैं, जिसे लोग दिन या रात, जब चाहें देख सकें।
dharmpath.com dharmpath