फडणवीस का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

लातूर, 25 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के लातूर में गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी टीम का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इसमें वे बाल-बाल बच गए।

फडणवीस ने खुद ट्वीट कर घटना की जानकारी दी और बताया कि वे सुरक्षित हैं तथा चिंता की कोई बात नहीं है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “हमारा हेलीकॉप्टर लातूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन मैं और मेरी टीम सुरक्षित हैं। चिंता की कोई बात नहीं है।”

कुछ देर बाद एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, “महाराष्ट्र तथा राष्ट्र के लोगों के आशीर्वाद से मैं सुरक्षित हूं। मेरी टीम भी ठीक है। किसी अफवाह पर भरोसा न करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493