मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। ऑस्कर-विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान, गुरिंदर चड्ढा की फिल्म ‘वाइसरायज हाउस’ के हिंदी संस्करण के लिए गीत की रिकॉर्डिग कर रहे हैं।
रहमान ने गुरुवार को ट्विटर पर श्रेया घोषाल के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।
तस्वीर में रहमान कीबोर्ड के सामने बैठे दिख रहे हैं। उन्होंने काले रंग का सूट पहना है, जबकि श्रेया उनके साथ सफेद सुनहरे रंग की पोशाक में नजर आ रही हैं।
तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “‘वाइसरायज हाउस’ के हिन्दी संस्करण के लिए गीत की रिकॉर्डिग।”
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की इस फिल्म में अभिनेत्री हुमा कुरैशी, ‘डाउनटन एबे’ स्टार ह्यू बॉनविले, गिलियन एंडरसन और दिवंगत अभिनेता ओम पुरी हैं।
dharmpath.com dharmpath