टीवी शो की गुणवत्ता से फिल्मों में सुधार हुआ : जैकमैन

लॉस एंजेलिस, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता ह्यू जैकमैन का कहना है कि वर्तमान माहौल में टीवी शो की गुणवत्ता ने हॉलीवुड की फिल्मों को सुधार के लिए मजबूर किया है, जिससे लोग घरों से बाहर निकलकर सिनेमाघरों का रुख कर सकें।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, जैकमैन ने कोलाइडर वेबसाइट से कहा, “अगर हम लोगों को फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों तक जाने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्हें घर पर पहुंचने वाली चीजों की अपेक्षा अधिक देना होगा।”

हाल रिलीज हुई फिल्म ‘द ग्रैटेस्ट शोमैन’ में जैकमैन ने बार्नम व बेली सर्कस के चर्चित पी.टी. बार्नम की भूमिका निभाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493