टेनिस : अबू धाबी में जेलेना ने सेरेना को हराया

अबू धाबी, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। लातविया की टेनिस खिलाड़ी जेलेना ओस्टापेंको ने यहां जारी मुबाडाला टेनिस चैम्पियनशिप में अमेरिका की दिग्गज सेरेना विलियम्स को 6-2, 3-6, 10-5 से हरा दिया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक यह 2017 आस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद सेरेना का पहला मैच था। सेरेना ने गर्भावस्था पर ध्यान देने के लिए पूरे सीजन एक भी मैच नहीं खेला।

अपनी लड़की के जन्म के चार महीने बाद सेरेना ने शनिवार को कोर्ट पर वापसी की लेकिन 2017 की फ्रेंच ओपन चैम्पियन जेलेना ने उस प्रदर्शनी टूर्नामेंट के माध्यम से उनकी वापसी को मजा खराब कर दिया।

जेलेना अभी डब्ल्यूटीए रैंकिंग में सातवें स्थान पर हैं जबकि सेरेना अभी 22वें स्थान पर खिसक गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493