टीवी शो के लिए नृत्य-निर्देशक बनीं

मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने कहा कि वह हमेशा से नृत्य निर्देशक बनना चाहती थीं और उन्हें मशहूर डांस रियलिटी शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस अब इंडिया की बारी’ के जरिए अपना यह सपना पूरा करने का मौका मिला है।

बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ कही जाने वाली माधुरी ने टेरेंस लुईस, बोस्को मार्टिस और ‘दो लफ्जों की कहानी’ के रणदीप हुड्डा और काजल अग्रवाल के लिए गीत ‘तूह’ की कोरियोग्राफी की।

माधुरी इस शो के निर्णायक मंडल की सदस्य हैं।

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से नृत्य निर्देशन करना चाहती थी। मैंने टीवी शो पर टेरेंस लुईस, बोस्को मार्टिस और ‘दो लफ्जों की कहानी’ के रणदीप हुड्डा और काजल अग्रवाल का नृत्य निर्देशन कर अपना सपना पूरा किया।”

माधुरी ने अपने द्वारा तैयार किए गए एक विशेष नृत्य शैली में इन कलाकारों को निर्देशित किया। माधुरी ने इस नृत्य शैली का नाम चवन्नी, अट्ठनी और रुपैया रखा है। इस नृत्य शैली का सभी ने आनंद लिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493