मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। लोकप्रिय धारावाहिक ‘बालिका बधु’ में राजस्थानी अंदाज में नजर आने वाले अभिनेता सुनील सिंह अब साधु के अवतार में नजर आएंगे।
आगामी ट्रैक में उतार-चढ़ाव आने वाला है। इसमें अखीराज का किरदार निभा रहे सुनील आसानी से पैसे कमाने वाले साधु के किरदार में नजर आएंगे।
यह विचार उनके पास उस समय आया, जब उन्होंने एक जादूगर को लोगों के सामने प्रस्तुति करते देखा।
सुनील ने कहा, “मैं उस स्तर तक पहुंचा, जहां मैं अखीराज का किरदार नींद में भी कर सकता हूं। नई भूमिका और ‘साधु’ का नया लुक पुरी तरह अलग है, जो मैंने इससे पहले नहीं किया।”
‘कैसा ये इश्क है..अजब सा रिस्क है’ और ‘वीर शिवाजी’ जैसे धारावाहिकों में नजर आने वाले अभिनेता ने कहा, “यह मुश्किल है, लेकिन मैंने इस किरदार के लिए कड़ी मेहनत की है।”
टेलीविजन चैनल कलर्स पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘बालिका बधु’ में तोरल रासपुत्र, शक्ति आनंद जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath