मनाली(हिमाचल प्रदेश), 16 फरवरी (आईएएनएस)। यहां पर्यटक के तौर पर रह रही एक अमेरिकी नागरिक ने अपने किराए के आवास से 95 लाख रुपये चोरी हो जाने की रपट दर्ज कराई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
जांचकर्ता अधिकारी ओम प्रकाश ने आईएएनएस को बताया कि पॉलिन रॉस (63) ने यहां ‘लेडी विलिंगडन हॉस्पिटल’ से छुट्टी मिलने के बाद सोमवार को 95 लाख रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई।
ओम प्रकाश के मुताबिक, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे पता चला कि उसके घर से रुपये गायब हैं।
उनके साथी चिली के क्रिस्टियन रॉड्रिगो मिरंडा को स्थानीय पुलिस ने पिछले महीने वैध यात्रा दस्तावेजों के बगैर रहने के कारण गिरफ्तार कर लिया था।
dharmpath.com dharmpath