टी-20 विश्वकप : बुमराह, नेगी को टीम में जगह, युवराज भी शामिल (लीड-1)

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। भारत की मेजबानी में आठ मार्च से शुरू होने वाले टी-20 विश्वकप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया। आस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया गया है। युवराज सिंह को भी टीम में जगह मिली है।

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के लिए चुने गए पवन नेगी को विश्वकप टीम में भी जगह मिली है। वहीं, चोट से जूझ रहे मोहम्मद समी की टीम में वापसी हुई है। हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को भी विश्वकप के लिए टीम में शामिल किया गया है।

हरभजन सिंह पर भी चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है और टीम में बनाए रखा है। अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को भी टीम में जगह मिली है।

चोट के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 श्रृंखला में बाहर हुए अंजिक्य रहाणे को भी टीम में शामिल किया गया है।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम एकदिवसीय मैच में भारत को जीत दिलाने वाले मनीष पांडे को नजरअंदाज कर दिया गया।

टीम की कमान महेंद्र सिंह धौनी को सौंपी गई है।

टीम :

महेन्द्र सिंह धौनी (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंजिक्य रहाणे, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रविन्द्र जडेजा, पवन नेगी, हार्दिक पांड्या, रविचन्द्रन अश्विन, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद समी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493