नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मोहसिन इब्राहिम सईद(26) को गुरुवार देर रात कश्मीरी गेट स्थित अंतरराज्यीय बस टíमनल (आईएसबीटी) से गिरफ्तार किया। वह मुंबई के मालाड उपनगर का रहने वाला है।
विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) अरविंद दीप ने आईएएनएस को बताया, “हमने मुखबिर की सूचना पर आईएस संदिग्ध मोहसिन इब्राहिम को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 85,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।”
उन्होंने कहा कि सईद 19 जनवरी को उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से गिरफ्तार किए गए चार आईएस संदिग्धों के संपर्क में था।
सईद की गिरफ्तारी के साथ ही दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आईएस संदिग्धों की संख्या पांच हो गई है।
गिरफ्तार किए गए चार अन्य संदिग्धों की पहचान अखलाक-उर-रहमान, मोहम्मद ओसामा उर्फ आदिल, मोहम्मद अजीमू शान एवं मेहराज के रूप में हुई थी।
उनकी हरिद्वार में चल रहे अर्ध कुंभ के दौरान दिल्ली में रूढ़की-हरिद्वार की ओर जाने वाली ट्रेनों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ हिस्सों में बम विस्फोटों को अंजाम देने की योजना थी।
dharmpath.com dharmpath