नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने बुधवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर जारी आईसीसी टी-20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के सामने 154 रनों का लक्ष्य रखा है।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने कोलिन मुनरो (46), कप्तान केन विलियमसन (32) और कोरी एडंरसन (28) की उम्दा पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 153 रन बनाए।
इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने तीन विकेट लिए जबकि मोइन अली, डेविड विली, क्रिस जार्डन और लिएम प्लंकेट ने एक-एक सफलता पाई।
dharmpath.com dharmpath