टी-20 विश्व कप के लिए मंजूर की जगह शहजाद पाक टीम में

लाहौर, 7 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने आने वाले टी-20 विश्व कप के लिए टीम में बदलाव करते हुए खुर्रम मंजूर की जगह अहमद शहजाद को टीम में शामिल किया है।

एशिया कप में पाकिस्तान का ऊपरी क्रम असरदार साबित नहीं हुआ था जिसके चलते चयनकर्ताओं ने शहजाद को टीम में वापस बुलाया है।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता हारुन राशिद के हवाले से लिखा है , “मंजूर को टीम में शामिल करने का फैसला सही साबित नहीं हुआ। चयनकर्ता होने के नाते मैं इस बात की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। आप इसे गलत फैसला कहें या कुछ और लेकिन हमने देखा था कि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था इसलिए हमने उन्हें मौका दिया था। उन्होंने मौके का फायदा नहीं उठाया।”

उन्होंने कहा, “जब हमने मंजूर के विकल्प के बारे में सोचा तो हमें ज्यादा खिलाड़ी नजर नहीं आए और शहजाद ही ऐसे खिलाड़ी लगे जो मंजूर का स्थान ले सकते हैं। उनेक पास थोड़ा बहुत अनुभव भी है। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493