राष्ट्रीय विधायिक के सालाना सत्र से इतर एक संवाददाता सम्मेलन में हान ने कहा कि रूस की सीमा से लगे चीन की हिलोंगजियांग प्रांत की कंपनियों को बढ़िया मुनाफा हुआ है।
मंत्री ने कहा कि वे कृषि शोध, विकास व पेशेवर प्रशिक्षण में चीन-रूस के बीच अधिक से अधिक सहयोग की उम्मीद करते हैं।
हान ने कहा कि चीन व रूस के पास कृषि सहयोग में विस्तार के लिए एक ठोस आधार है, जो द्विपक्षीय सबंधों का एक महत्वपूर्ण पहलू है।
चीन-अमेरिका के बीच कृषि उत्पादों के व्यापार के संबंध में सवालों का जवाब देते हुए हान ने कहा कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के बीच ठोस सहयोग व परस्पर लाभ का संबंध है।
मंत्री ने कहा कि अमेरिका उत्पादित लगभग 25 फीसदी सोयाबीन चीनी बाजार को निर्यात किया जाता है।
dharmpath.com dharmpath