टी-20 विश्व कप : नीदरलैंड्स और ओमान का मैच बारिश के कारण रद्द

धर्मशाला, 11 मार्च (आईएएनएस)। टी-20 विश्व कप में पहले दौर के ग्रुप ए में शुक्रवार को नीदरलैंड्स और ओमान के बीच धर्मशाला में होने वाला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।

मैच रद्द होने से पहले टॉस हो चुका था जिसे ओमान ने जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। लेकिन, टॉस के बाद बारिश ने मैच में खलल डाला, जिसके कारण मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।

अंपायरों ने हालात को देखते हुए मैच को रद्द करने का फैसला किया। मैच के रद्द होने के साथ ही नीदरलैंड्स की टीम विश्व कप से बाहर हो गई। ओमान की सुपर-10 में जाने की उम्मीदें अभी भी बाकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493