टी-20 सीरीज से काफी कुछ सीखने को मिला : शास्त्री

कोलकाता, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के निदेशक रवि शास्त्री ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के साथ हुई टी-20 श्रृंखला उनकी टीम को काफी कुछ सिखा गई।

शास्त्री ने अगले साल भारत में होने वाले विश्व टी-20 टूर्नामेंट को देखते हुए यह बात कही।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गुरुवार को होने वाला टी-20 श्रृंखला का तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने पहले ही यह सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली थी।

शास्त्री, भारत की इस हार पर ज्यादा जोर नहीं देना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “यह काफी बड़ी श्रृंखला है, यह एक बड़ा अवसर था। हम भेल ही श्रृंखला हार गए हों, लेकिन मैं इसे विश्व कप की तैयारी के लिए एक अच्छा अनुभव मानता हूं।”

भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा कि भारत अब एक युवा टीम है और प्रबंधन अब भी इसके सही संयोजन के तरीकों का पता लगा रहा है।

शास्त्री ने यह भी कहा कि उनका मानना है कि यह दौरा भारत को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

निदेशक ने टी-20 श्रृंखला में हारने का सारा कारण भारत में पिछले साल टी-20 क्रिकेट की कमी को बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493