टूर डु फासो की मेजबानी करेगा बुर्कीना फासो

औगाडौगू (बुर्किना फासो), 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफ्रीका की प्रमुख साइक्लिंग प्रतियोगिताओं में से एक 28वीं अंतर्राष्ट्रीय टूर डु फासो की मेजबानी बुर्कीना फासो करेगा।

यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से आठ नवम्बर तक चलेगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, खेल एवं मनोरंजन मंत्रालय के एक करीबी सूत्र ने कहा कि पिछले साल इस संस्करण के लिए 28 अक्टूबर से दो नम्बर की तारीफ तय की गई थी, लेकिन इबोला वाइरस के भय के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।

टूर डु फासो प्रतियोगिता का पिछला संस्करण बुर्कीनाबे अब्दुल अजीज निकीमा ने जीता था।

इस साल, 28वें अंतर्राष्ट्रीय टूर डु फासो को एक से 10 अक्टूबर के लिए तय किया गया था, लेकिन 16 सितम्बर को जनरल गिलबर्ट डेनडेरे के विफल नेतृत्व के बाद यह प्रतियोगिता बधित हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493