शिकागो, 24 जुलाई (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क मर्चेटाइल एक्सचेंज के कमोडिटी एक्सचेंज (कॉमेक्स) पर सोने के वायदा भाव में मजबूती दर्ज की गई है। डॉलर में कमजोरी आने से सोने का भाव चढ़ा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अगस्त में सोना 2.6 डॉलर की मजबूती के साथ 1,094.10 डॉलर प्रति औंस पर है।
टेक्निकल ट्रेडिंग की वजह से सोने में मजबूती दर्ज हुई है, लेकिन यह मजबूती ज्यादा नहीं है। अमेरिकी श्रम विभाग की रपट के मुताबिक, बेरोजगारी दर 42 सालों के निचले स्तर पर पहुंच गई है। शुरुआती बेरोजगारी 18 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान 26,000 घटकर 2,55,000 हो गई है।
डॉलर सूचकांक 0.39 प्रतिशत घटकर 97.07 पर आ गया है, जिससे सोने को थोड़ी मजबूती मिली है। गौरतलब है कि सोना और डॉलर अलग-अलग दिशाओं में कारोबार करते हैं, जिसका मतलब है कि यदि डॉलर में मजबूती आती है तो सोने में गिरावट दर्ज होगी।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि की उम्मीदों से सोने की कीमत में कमी रही है। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि से निवेशक सोने में निवेश करने से दूर रहेंगे। फेडरल रिजर्व ने जून 2006 से ब्याज दरों में वृद्धि नहीं की है।
dharmpath.com dharmpath