नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता सुनील बोहरा, संजय बारू की किताब ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर : द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह’ पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं।
उनका कहना है कि यह अभी शुरुआती चरण में है और इसकी पटकथा तैयार करने में कम से कम छह महीने का समय लगेगा।
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘शैतान’ और ‘साहेब बीवी और गुलाम’ जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके बोहरा अब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में लिखी गई किताब पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं।
बोहरा ने आईएएनएस को बताया, “फिलहाल यह परियोजना शुरुआती चरण में है। हमें पटकथा तैयार करने में कम से कम छह महीने का समय लगेगा और उसके बाद ही इसके बारे में अधिक स्पष्टता आ पाएगी। सबसे पहले हमें पटकथा पर और फिर अन्य चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है।”
‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर : द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन’ सिंह नीति विश्लेषक संजय बारू की 2014 में लिखी गई पुस्तक है। संजय मई 2004 से अगस्त 2008 तक मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रह चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath