वाशिंगटन, 15 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राज्य टेक्सस में भारी बारिश से आई बाढ़ के कारण आपदाकालीन स्थिति घोषित की गई है।
आपदा की घोषणा टेक्सस के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने की है, जिसके अंतर्गत एंजेलिना, हैरिसन, लिबर्टी व मेडिसन सहित लगभग 20 काउंटी आती हैं।
गवर्नर ने कहा कि टेक्सस की तीन काउंटी से लोगों को हटाया जा रहा है।
टेक्सस व लुइसियाना राज्य के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह अंतर्राज्यीय राजमार्ग 10 को बंद करने को लेकर विचार किया।
पिछले सप्ताह भारी बारिश के कारण पूर्वी टेक्सस के कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा।
प्राकृतिक आपदा के कारण पिछले कुछ दिनों के दौरान मिसिसिपी में दो मछुआरे लापता हैं, लुइसियाना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि ओकलाहोमा में एक आदमी की मौत हुई है।
dharmpath.com dharmpath