चेन्नई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। परामर्श और उद्यम समाधान कंपनी टेक सोल्यूशंस लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि वह अपनी संपूर्ण सहायक कंपनी इंटेलेंट के जरिए अमेरिका के बिग डाटा बाजार में कदम रख रही है।
कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि सहायक कंपनी की स्थापना उसने 30 लाख डॉलर निवेश से की है।
इंटेलेंट 300 अरब डॉलर के स्वास्थ्य सेवा और जीवन विज्ञान बाजार में ग्राहक कंपनियों को डाटा इंटीग्रेशन और एडवांस एनालिटिक्स सेवा देगी।
डाटा के आकार और उनकी किस्मों में तेजी से हुए विस्तार और प्रौद्योगिकी के छोटे होते जा रहे जीवन चक्र को देखते हुए टेक सोल्यूशंस ने इंटेलेंट की स्थापना की है।
कंपनी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्रीनिवासन एच.आर. ने कहा, “जीवन विज्ञान क्षेत्र में रणनीतिक निर्णय निर्माण के लिए विशाल आंकड़े में से उपयोग में लाई जाने वाली सूचनाओं को निकालने की जरूरत बढ़ती जा रही है। इस निवेश का उपयोग विश्लेषणात्मक डाटा एग्रीगेशन, माइनिंग और विजुअलाइजेशन में होगा।”
dharmpath.com dharmpath