टेटे : अमलराज, मानिका राष्ट्रीय चैम्पियन बने

हैदराबाद, 10 जनवरी (आईएएनएस)। एंथोनी अमराज ने रविवार को यहां आयाोजित 77वीं राष्ट्रीय व अंतर जिला टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का पुरुषों का एकल खिताब जीता जबकि महिला वर्ग में मानिका बत्रा चैम्पियन बनीं।

दूसरी बार राष्ट्रीय खिताब जीतने की दिशा में एंथोनी ने फाइनल में जी. साथियान को 4-2 से हराया। इससे पहले पेट्रोलियम स्पोर्टस प्रोमोशन बोर्ड की मानिका ने फाइनल में पूजा सहस्रबुद्ध को 4-3 से हराया।

पहली बार राष्ट्रीय खिताब जीतने वाली मानिका अपने खुशी के आंसू नहीं रोक सकीं। उनके कोच संदीप गुप्ता ने उनके खुशी के अांसू पोछे।

मानिका ने कहा, “मेरे लिए बहुत बड़ी राहत की बात है। मैं सीनियर खिताब जीतकर बेहद खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493