राजस्थान : डूंगरपुर में 20 ग्राम पंचायतें खुले में शौच से मुक्त

जयपुर, 10 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 2018 तक संपूर्ण राज्य को खुले में शौचमुक्त करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में आदिवासी बहुल डूंगरपुर जिले ने पहल की है और अभियान रूप में 20 ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त करते हुए आदर्श स्थापित किया है। जिले में अब तक 36 हजार घरों में शौचालय निर्मित किए जा चुके हैं।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए ‘रूपारो डूंगरपुर’ अभियान के तहत दिए गए प्रोत्साहन से 36 हजार 532 परिवारों ने अपने घरों में शौचालय निर्माण कर पूरी-पूरी ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त कर उपलब्धि हासिल की है।

बयान में कहा गया है कि स्वच्छ-निर्मल राजस्थान बनाने के मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लक्ष्य के मद्देनजर जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में टीम डूंगरपुर ने प्रथम चरण में जिले के समस्त 10 विकासखंडों की 44 ग्राम पंचायतों को खुले में शौचमुक्त करने का लक्ष्य रखा है।

बयान के अनुसार, शनिवार को पांच और रविवार को एक चार ग्राम पंचायतों (पुनाली, आमझरा, करावाड़ा और रेंटा) ने खुले में शौचमुक्त होने की घोषणा की। जिले की शेष 24 पंचायतों को 15 जनवरी तक खुले में शौचमुक्त घोषित कराने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है।

बयान के अनुसार, प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए एक जिलास्तरीय अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493