सुझोउ (चीन), 2 मई (आईएएनएस)। चीन के जु जिन ने शनिवार को भरोसा जताया कि वह और उनके जोड़ीदार झांग जाइक विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के पुरुष युगल वर्ग का खिताब जीतने में कामयाब होंगे। फाइनल में जु और झांग की जोड़ी को हमवतन फैन झेंगडोंग और झू यू का सामना करना है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जु और झांग की जोड़ी ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के ली सैंग जु और सियो ह्यून ड्योक को 9-11, 11-6, 11-9, 11-6, 4-11, 11-3 से हराया था।
वहीं, फैन और झू ने शनिवार को सेमीफाइनल में जापानी जोड़ी केंटा मात्सुडायरा और कोकि निवा को 11-6, 11-7, 11-6, 11-6 से मात दी।
मैच के बाद जु ने कहा, “कुल मिलाकर हमने अच्छा खेल दिखाया। हमें लगता है कि यहां जीतना मुश्किल नहीं है।”
जु के अनुसार, “खेल कौशल में प्रतिद्वंद्वी जोड़ी हमारे ही बराबर है लेकिन अनुभव के मामले में हम उनसे कहीं आगे हैं।”
जु इसी प्रतियोगिता में दक्षिण कोरिया की यांग हेय-उन के साथ खेलते हुए मिश्रित युगल वर्ग का खिताब जीतने में कामयाब रहे थे।
dharmpath.com dharmpath