टेटे : जूनियर चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में वैदेही, युबरानी

कोलकाता, 18 जनवरी (आईएएनएस)। वैदेही चौधरी ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) जूनियर चैम्पियनशिप के बालिका एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

वैदेही ने टूर्नामेंट की चौथी वरीय खिलाड़ी मंचाया स्वांगकाएव को 6-0, 6-1 से मात दी।

वैदेही ने दक्षिण कालिकट संसद खेल परिसर में जारी टूर्नामेंट के मुकाबले की शुरुआत से ही खेल पर दबदबा बनाया लिया।

इस टूर्नामेंट में बंगाल की एकमात्र उम्मीद युबरानी बनर्जी ने भी शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कोरिया की इयुनजी ओह को बालिका एकल वर्ग में एक घंटे तक चले मुकाबले में 6-3, 6-1 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

दिल्ली के 16 वर्षीय बिक्रमजीत सिंह चावला ने टूर्नामेंट के दूसरे वरीय खिलाड़ी सीरिया के हजीम नोव को 7-6(4), 7-6(5) से मात देकर किसी तरह बालक एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493