माइक्रोमैक्स ने नया ‘वीडियो रेंज’ स्मार्टफोन उतारा

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। माइक्रोमैक्स इंफरेमेटिक्स ने बुधवार को ‘वीडियो रेंज’ का विस्तार करते हुए दो नए स्मार्टफोन वीडियो 3 और वीडियो 4 क्रमश: 5,749 रुपये और 6,249 रुपये में भारतीय बाजार में उतारे।

दोनों ही डिवाइस में गूगल डूओ एप और रिलायंस जियो सिम प्रीलोडेड हैं।

ये स्मार्टफोन 4जी-वीओएलटीई फीचर युक्त हैं और इनमें 5 इंच एचडी डिस्प्ले के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, एक जीबी रैम और 8 जीबी रोम है।

माइक्रोमैक्स इंफरेमेटिक्स के मुख्य विपणन अधिकारी सुभाजित सेन ने एक बयान में कहा, ” ‘वीडियो रेंज’ स्मार्टफोन को भारतीय ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखकर बनाया गया है।”

वीडियो 3 में 5 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा तथा 2 मेगापिक्सल का अगला कैमरा है तथा इसमें 2,000 एमएएच की बैटरी लगी है। जबकि वीडियो 4 में 8 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा तथा 2 मेगापिक्सल का अगला कैमरा है। वहीं, इसमें 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी लगी है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493