टेटे : यूथ चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचे मानव

आइजोल, 16 नवंबर (आईएएनएस)। मानव ठक्कर ने बुधवार को नेशनल रैंकिंग (ईस्ट जोन) टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है।

सेमीफाइनल में उन्होंने बर्डी बोरो को 4-3 से मात दी।

मानव ने आर. डेंगथुआमा मल्टीपर्पज इंडोर स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में 5-11, 10-12, 6-11, 11-3, 11-8, 11-4, 11-5 से जीत दर्ज की।

फाइनल में मानव का मुकाबला अर्जुन घोष के साथ होगा, जिन्होंने बुधवार को ही हुए एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में शुभम ओझा को 4-0 (11-9, 11-8, 11-9, 11-8) से हराया।

बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में प्रियदर्शनी दास ने अमृता पुष्पक को 4-3 (14-12, 12-10, 5-11, 12-10, 8-11, 8-11, 11-6) से मात दी। वह फाइनल में मौमिता दत्ता से भिड़ेंगी।

मौमिता ने याशिनी शिवशंकर को सेमीफाइनल में 4-2 (13-11, 10-12, 11-5, 13-11, 8-11, 11-9) से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

इससे पहले महिला वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में कई उलटफेर देखने को मिले। शीर्ष वरीय सुतीर्था मुखर्जी, रीत रिश्या से 1-4 (10-12, 11-5, 8-11, 4-11, 0-11) से हार गईं।

वहीं पांचवीं वरीय अंकिता दास क्वालिफाइंग के जरिए प्रवेश करने वाली मनुश्री पाटिल से 3-4 (12-10, 9-11, 9-11, 5-11, 11-5, 11-5, 8-11) से हार गईं।

गैरवरीय पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन के. शामिनी ने छठी वरीय पूजा सहस्त्रबुद्धे को 4-2 (11-4, 11-8, 11-8, 6-11, 4-11, 11-8) से हराया।

वहीं मौमा दास को अपना मुकाबला जीतने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने ताकेमे सरकार को कड़े संघर्ष के बाद 4-2 (7-11, 6-11, 11-3, 11-3, 11-7, 11-6) से हराया।

पुरुष वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में तीसरे वरीय एंथनी अलराज ने कड़े मुकाबले में सौगत सरकार को 4-3 (6-11, 3-11, 11-3, 11-2, 12-10, 10-12, 11-4) से हराया।

वहीं अभिषेक यादव ने दिल्ली के उत्कर्ष गुप्ता को 4-3 से मात दी। सुधांशु ग्रोवर ने सिद्धेश पांडे को 4-2 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493