पंजाब : अकाली दल की 69 उम्मीदवारों की सूची जारी

चंडीगढ़, 16 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल ने बुधवार को अगले वर्ष के शुरू में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 69 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

इस सूची में जो प्रमुख नाम हैं उनमें अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल, उनके बहनोई और पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों शामिल हैं।

इस सूची में अकाली दल सरकार के वर्तमान और पूर्व मंत्री शामिल हैं।

वर्तमान मंत्रियों में दलजीत सिंह चीमा, शरणजीत सिंह ढिल्लन, परमिंदर सिंह ढिंगड़ा, गुलजार सिंह राणिक, सिकंदर सिंह मलूका, जन्मेजा सिंह सेखों, तोता सिंह, सुरजीत सिंह राखड़ा, सोहाल सिंह थांडाल और अजीत सिंह कोहर ।

इस पहली सूची में जिन प्रमुख लोगों के नाम नहीं हैं उनमें मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके पुत्र व राज्य के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल खुद हैं।

अकाली दल वर्ष 2007 से ही अपने गठबंधन के साझीदार भारतीय जनता पार्टी के साथ राज्य में सत्ता में है। यह पार्टी राज्य की 117 विधानसभा सीटों में 94 पर खुद चुनाव लड़ेगी।

शेष 23 सीटों पर दोनों दलों के बीच सीट साझेदारी समझौते के भारतीय जनाता पार्टी लड़ेगी।

बादल ने पहली सूची जारी करने के बाद कहा कि परमिंदर सिंह ढिंडसा को छोड़कर सभी कैबिनेट मंत्री अपने संबंधित विधानसभा क्षेत्रों से लड़ेंगे। ढिंडसा सुनाम की जगह लेहरागागा से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी आने वाले दिनों में जल्दी ही जारी की जाएगी।

पूर्व ओलंपियन और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह ने हाल में अकाली दल से इस्तीफा दे दिया है, उनके स्थान पर जालंधर कैंट विधानसभा सीट से दूसरे व्यक्ति को उतार गया है।

भाजपा को अब भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी है। पंजाब में जनवरी के आखिरी हफ्ते या फरवरी की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है।

अकाली दल-भाजपा गठबंधन को चुनौती दे रही आम आदमी पार्टी (आप) अब तक 62 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493