टेटे : स्पेनिश ओपन में साथियान ने जीता स्वर्ण

अल्मेरिया (स्पेन), 27 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी जी. साथियान ने जापान के काजुहीरो योशिमुरा को मात देकर आईटीटीएफ स्पेनिश ओपन टूर्नामेंट-2017 में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

साथियान ने रविवार रात खेले गए फाइनल मैच में योशिमुरा को 4-2 (11-7, 3-11, 11-6, 6-11, 13-11, 11-7) से मात दी।

टूर्नामेंट के नौंवीं वरीय खिलाड़ी साथियान को 11वीं वरीय योशिमुरा को मात देने के लिए अधिक संघर्ष नहीं करना पड़ा।

साथियान का यह करियर का दूसरा सबसे बड़ा खिताब है। दो साल पहले उन्होंने आईटीटीएफ वर्ल्ड टूर बेल्जियम ओपन में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

कुछ माह पहले भारत के एक अन्य टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष ने अपने हमवतन एंथोनी अल्माराज को मात देकर चिली ओपन का खिताब अपने नाम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493