तालिबान हमले में 9 अफगान सैनिकों की मौत

काबुल, 27 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत में सोमवार को सेना की एक जांच चौकी पर तालिबान विद्रोहियों के हमले में नौ सैनिकों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ से सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, हथियारबंद आतंकवादियों ने खाश रोड जिले में मुख्य सड़क पर नौ सैनिकों की हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि गोलीबारी के दौरान कई आतंकवादी भी मारे गए व घायल हुए, लेकिन उनकी संख्या की पुष्टि नहीं हुई।

इसमें एक और जवान घायल हुआ है और जांच चौकी नष्ट हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493