टेनिस : अटलांटा ओपन से बाहर हुए देववर्मन

अटलांटा, 29 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन अटलांटा ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए।

कठिन संघर्ष करने के बावजूद देववर्मन अमेरका के 18 वर्षीय जार्ड डोनाल्डसन से हार गए।

डोनाल्डसन ने मंगलवार को अलांटिक स्टेशन में हार्ड कोर्ट पर हुए मुकाबले में एक घंटे 57 मिनट में देववर्मन को 6-1, 3-6, 6-4 से हराया।

पहला सेट 1-6 से गंवाने के बाद देववर्मन ने जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरा सेट जीत लिया और मैच आखिरी निर्णायक सेट में खिंच गया।

तीसरे सेट में 156वें विश्व वरीय डोनाल्डसन ने चार में से एक ब्रेक पाइंट जीतते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493