टेनिस : इंडियन वेल्स के फाइनल में पहुंचे थीम

इंडियन वेल्स, 17 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रिया के स्टार खिलाड़ी डोमिनिक थीम ने शनिवार को यहां इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली।

थीम ने एक रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में कनाडा के मिलोस रोओनिक को 7-6 (3), 6-7 (3), 6-4 से मात दी। यह मुकाबला कुल दो घंटे और 31 मिनट तक चला।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, थीम ने पूरे मुकाबले में अधिक धर्य दिखाया और मैच का एकमात्र ब्रेक प्वाइंट अर्जित किया जो तीसरे सेट के पांचवें गेम में आया।

थीम ने दमदार प्रदर्शन किया और पहले सेट में 5-1 की बढ़त बना ली। हालांकि, राओनिक ने हार नहीं और सेट को टाई-ब्रेकर तक लेकर गए जहां आस्ट्रियाई खिलाड़ी ने जीत दर्ज की।

राओनिक ने दूसरे सेट में भी थीम को कड़ी टक्कर दी और यह सेट भी टाई-ब्रेकर तक गया। इस बार कनाडाई खिलाड़ी ने 7-3 से बाजी मारी।

तीसरे और निर्णायक सेट में थीम ने समझारी का उपयोग किया। उन्होंने अच्छी सर्विस करते हुए सेट जीता और हुए फाइनल में जगह बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493